jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली जिंदगी

हरदा : शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना गरीब और छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसी ही एक कहानी है हरदा के वार्ड क्रमांक 04 निवासी श्री फूलचंद कहार की। फूलचंद पिछले 15 वर्षों से शहर में चने-फुटाने का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

- Install Android App -

लॉकडाउन के दौरान उनकी पूंजी खत्म हो गई थी और उन्हें ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा था।तभी उन्हें नगरपालिका के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका में आवेदन किया। नगरपालिका द्वारा तत्परता से उनका आवेदन स्वीकृत करवाकर प्रथम चरण में 10 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये एवं तृतीय चरण में 50 हजार रुपये की राशि बिना गारंटी के उपलब्ध कराई गई।

फूलचंद ने बताया कि इस राशि से उन्होंने अपना व्यवसाय फिर से शुरू किया और ठेले में पहले से अधिक माल रखा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। आज वे आत्मनिर्भर बन गए हैं। समय पर ऋण चुकाने से उनका सिबिल स्कोर भी बेहतर हुआ है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।