jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

3 अक्टूबर को विकासखंड एवं 4 अक्टूबर को नगरीय निकायों में लगेंगे जनसेवा शिविर

पंजीयन, आवेदन निराकरण एवं हितलाभ वितरण की होगी प्रभावी व्यवस्था

हरदा : प्रदेश में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभियान के तहत मेगा शिविर 3

अक्टूबर को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर और 4 अक्टूबर को नगरीय निकायों के वार्ड/जोन स्तर पर आयोजित होंगे। शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर कैम्प के आयोजन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा नगरीय क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभारी अधिकारी होंगे।

- Install Android App -

इन शिविरों में केन्द्र और राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं का लाभ मौके पर ही स्वीकृत/प्रदाय किया जाएगा। इस अभियान को ‘जन-विश्वास अभियान’ के साथ भी संबद्ध किया गया है, ताकि जनता के बीच सुशासन और प्रशासनिक जवाबदेही के प्रति विश्वास का सेतु स्थापित हो सके।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

शिविर में राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी, नामांतरण-बंटवारा, आय-निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि,

केसीसी, जल जीवन मिशन, जन धन, लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह, पेंशन योजनाएं सहित 18 से अधिक विभागों की 50 से ज्यादा योजनाओं का मौके पर लाभ दिया जाएगा। आदिवासी जिलों के लिए सिकल सेल मिशन, वनाधिकार जैसे अतिरिक्त फोकस भी रहेंगे।