jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव

किसान आक्रोश मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया को सौंपा ज्ञापन

हरदा। रबी सीजन की बोवनी के दौरान खाद की किल्लत, बिजली कटौती और टोकन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की। किसान आक्रोश मोर्चा के बैनर तले किसानों ने कृषि उपज मंडी हरदा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

देखिए वीडियो मे 

प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपकर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और टोकन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।

- Install Android App -

देखिए वीडियो मे 

किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद, बिजली और टोकन संबंधी परेशानियों के कारण बोवनी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि रबी फसलों की बोवनी समय पर हो सके।

अब देखना होगा कि किसानों की मांगों पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

किसानों की मांग—खाद, बिजली और खेती के लिए जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।