jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 15 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर

शीतला माता मंदिर रोड पर बडा़ हादसा 15 लोगो की मौत 50 से अधिक घायल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24ग्वालियर। शहर के चीनौर-नयागांव हाईवे पर स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार धान से भरे ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की मुख्य बातें

– ग्वालियर के शीतला माता मंदिर गेट के पास भीषण सड़क हादसा।

– बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, ट्रक पलट गया।

– इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

– प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया।

कैसे हुआ हादसा…?

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:40 बजे धान से भरा एक भारी ट्रक शीतला माता मंदिर रोड की ढलान से उतर रहा था। ढलान पर अचानक चालक का ट्रक से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रक ने रास्ते में लगे चार स्टॉपर तोड़ दिए और पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया और वहीं पलट गया। कई लोग ट्रक के नीचे दब गए।

- Install Android App -

उस समय शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के कारण मंदिर पर मेले का आयोजन था। सप्तमी पर यहां दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, इसलिए ग्वालियर, डबरा, भितरवार और आस-पास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे।

बचाव कार्य और पुलिस कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत जेएएच के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। सुबह 4 बजे तक शवों और घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला जारी रहा।

पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक गूगल मैप के सहारे चल रहे थे और उन्हें सही रास्ते का पता नहीं था। एक ट्रक घाटी पर ही रुक गया, जबकि आगे वाला ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

सरकार द्वारा मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

केंद्र सरकार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी कहा कि ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मांग की कि मेले के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। लोगों का आरोप है कि नो-एंट्री के नियम का सही से पालन नहीं कराया गया, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।