jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा

आरोपी रेलवे कर्मचारी, मानसिक स्थिति खराब होने का कर रहा बहाना, जांच जारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।शहर में नवरात्रि के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं नवरात्रि के चलते महिलाएं सुबह जल चढ़ाने और दुर्गा जी के दर्शन करने जाती हैं इसी का फायदा उठाकर कुछ मनचले और आवारा तत्व महिलाओं को अकेले देखकर छेड़खानी कर रहे हैं।सोमवार सुबह एक महिला के साथ इसी तरह की घटना घट गई। जानकारी के अनुसार एक युवक ने अकेली महिला को देखकर पता पूछने के बहाने कुछ हरकत शुरू कर दी।

आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और तत्काल थाने में सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की।सब इंस्पेक्टर नागेश वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक रेलवे में नौकरी करता है। पूछताछ में उसका कहना है कि उसका दिमाग गड़बड़ हो गया था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने कहा कि इस तरह के आवारा तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा वहीं घटना को लेकर नागरिकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।