कहां है सबसे ज्यादा और कम तापमान
मकडा़ई एक्सप्रेस 24भोपाल। आज 19 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा, दिन में धूप, बीच-बीच में हल्के बादल और शाम को गुलाबी ठंड की शुरुआत।आज दिन में भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में Partly Cloudy, धूप तीखी रहेगी। वहीं ग्वालियर-चंबल में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार। नर्मदापुरम संभाग में लोकल बूंदाबांदी हो सकती है, बाकी जगह मौसम सूखा। रात में हल्की ठंडी हवाएं, 21-23 डिग्री तक पारा नीचे।
प्रदेश में आज का तापमान
– सबसे ज्यादा तापमान– खंडवा / खरगोन बेल्ट में ~ 35-36°C
– सबसे कम तापमान– बैतूल / पचमढ़ी / भोपाल में ~ 20-22°C
मौसम – हरदा और पड़ोसी जिले
हरदा – सुबह हल्की धुंध, दोपहर में धूप + 99% बारिश का चांस 12 बजे के आसपास, शाम साफ 33°C / 23°C
नर्मदापुरम – साफ सुथरा मौसम बारिश नहीं, शाम को ठंडी हवा 31°C / 22°C
देवास – मौसम साफ और सुखद रात में हल्की बौछार की संभावना 22% 32°C / 21°C (90°F / 71°F)
बैतूल – बिल्कुल साफ, गुलाबी ठंड शुरू 30°C / 21°C
खंडवा – तेज धूप, सबसे गर्म रहेगा, हवा कम 36°C / 26°C – आज सबसे ज्यादा गर्म यही रहेगा।
हरदा में दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की बारिश की संभावना है । शाम को मौसम अच्छा रहेगा।

