jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, 

हरदा खेड़ा । हंडिया तहसील के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से किसान महेश यादव और जगदीश झिंझोरे की मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, खेत में मक्के की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

किसानों की मेहनत से तैयार फसल को नुकसान पहुंचने से उनकी चिंता बढ़ गई है। अब प्रभावित किसान फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, आग लगने के कारण और नुकसान की वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।