हरदा : दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार सत्यम ने जिले में कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सत्यम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण एवं निगरानी करें। संबंधित अधिकारी बाजारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली का पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा कार्बाइड गन जैसे खतरनाक उपकरणों के उपयोग से बचें।

