jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

हरदा : रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग हरदा ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर उत्कर्ष पाटिल मोबाइल नम्बर 9981115847 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी माचक रोहन विलियम्स व स्टोर अटेंडेंट कैलाश दोगने, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर श्री उत्कर्ष पाटिल व चौकीदार धन्नालाल गोर तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चौकीदार सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये हेल्प राजेश मीणा, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये भृत्य पूनमचन्द केवट तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार गोरेलाल गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई है।