jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

हरदा : रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग टिमरनी ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग टिमरनी सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर अनुभाग टिमरनी विनीत वोर्याले मोबाइल नम्बर 9516852837 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी पचौला उपनहर यशवंत सिंह सोलंकी व डाक रनर आर.एस. नागरे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर विनीत वोर्याले व अमीन राजेश पुरी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये प्रोसेस सर्वर संजय राजवैध, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार  सीताराम तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये भृत्य  ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।