jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित

हरदा : कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला हरदा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मत्स्य विभाग की योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के चिन्हित 103 ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे इच्छुक हितग्राही जो मत्स्य पालन

गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे योजना अंतर्गत मिनी आर.ए.एस., फिश फीड मिल, बायोफ्लॉक, स्वयं की भूमि पर नवीन तालाब निर्माण, मोटर साईकिल विद आईस बाक्स, फिश कियोस्क, इन्सुलेटेड वाहन इत्यादि गतिविधियों के लिये आवेदन कर सकते है।

- Install Android App -

सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा ने बताया कि इच्छुक हितग्राही 05 नवम्बर तक कार्यालयीन समयावधि में कलेक्ट्रेट परिसर के रूम नंबर 60 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजनान्तर्गत चयनित अ.ज.जा. वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला हरदा, रूम नं. 60 में अथवा सहायक मत्स्य अधिकारी  सरिता चौकीकर मोबाइल नम्बर 8770641658 एवं सहायक मत्स्य अधिकारी सुशील गौर मोबाइल नम्बर 8319449113 से भी संपर्क किया जा सकता है।