jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को मिला  प्रोत्साहन,समाजजनो ने लिया शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प

केके यदुवंशी पत्रकार

सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश यदुवंशी (जादम/यादव) समाज परिषद तहसील सिवनी मालवा इकाई एवं युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मांगलिक भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

- Install Android App -

समारोह में वर्ष 2025-26 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर समाज के प्रदेश एवं तहसील पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाजजन सपरिवार उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य सहित पूरी टीम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।