मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किया
मथुरा। हरदा, मध्य प्रदेश के साहित्यकार एवं ग़ज़लकार डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ को मथुरा में आयोजित अखिल भारतीय काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह में ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने समारोह में मुख्य संचालन की जिम्मेदारी भी निभाई।
नर्मदा आह्वान सेवा समिति, नर्मदापुरम एवं समस्त पदाधिकारीगण के आयोजन में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को मथुरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित इस भव्य समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों एवं साहित्यकारों ने सहभागिता की। योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस काव्योत्सव में साहित्य, काव्य और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
डॉ. शिरीष अग्रवाल ने मुख्य संचालक के रूप में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और मंच संचालन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होना उनके साहित्यिक सफर की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
एक ओर मंच संचालन की जिम्मेदारी और दूसरी ओर साहित्य के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होना उनके लिए गौरव का क्षण रहा। इस उपलब्धि पर साहित्यप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
— डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’

