jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

एसडीएम कार्यालय में हुई जनसुनवाई, 14 आवेदनों पर हुई सुनवाई

रोजगार सहायक को हटाने के लिए खरार सरपंच सहित ग्रामीणों ने सौंपा जनसुनवाई में आवेदन

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। एसडीएम कार्यालय में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग के 7, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का 1, म.प्र. विद्युत मंडल के 2, नगरपालिका का 1, जनपद पंचायत के 3 और नहर विभाग का 1 आवेदन शामिल है। एसडीएम विजय राय ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया, वहीं शेष के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

- Install Android App -

रोजगार सहायक को हटाने की मांग

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत खरार की सरपंच शारदाबाई सहित ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को पद से हटाने के लिए एसडीएम विजय राय को आवेदन सौंपा।

आवेदन में उल्लेख किया गया कि रोजगार सहायक नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होती हैं। वर्ष 2022 में ग्राम सभा द्वारा उन्हें हटाने का सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया था। वर्तमान में उनका स्थानांतरण ग्राम पंचायत महुआढाना हुआ था, लेकिन उनके द्वारा स्थगन ले लिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है तथा मनरेगा कार्यों की जानकारी मांगने पर जानकारी नहीं दी जाती साथ ही पूर्व में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत भी की गई थी।सरपंच सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि रोजगार सहायक द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।