समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
हरदा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत चार्ज तहसील हरदा अंतर्गत गणना ब्लॉकों के निर्माण एवं जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस संबंध में तहसील कार्यालय हरदा एवं नगर पालिका हरदा में जिला जनगणना अधिकारी तृप्ति पटेरिया एवं जिला जनगणना प्रभारी आयुषी भावसार द्वारा संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जनगणना संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, गणना ब्लॉकों के निर्माण एवं जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों में आवश्यक सावधानी बरतने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

