jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश

ई-विकास पोर्टल पर ई-टोकन बुकिंग के लिए किसानों को मिलेंगे 10 विशेष विकल्प 

हरदा : ई-विकास प्रणाली पोर्टल के माध्यम से किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे किसान, जो विभिन्न कारणों से सामान्य प्रक्रिया के तहत ई-टोकन बुक नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए पोर्टल पर 10 विशेष विकल्प दिए गए हैं। इन विकल्पों के माध्यम से पात्र किसान आवश्यक सत्यापन के बाद ई-टोकन बुक कर सकेंगे।

इन श्रेणियों के किसान कर सकेंगे ई-टोकन बुकिंग

ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर वन अधिकार पट्टाधारी, राजस्व पट्टाधारी, सिकमी अथवा खोट पर कृषि भूमि लेने वाले किसान, धार्मिक ट्रस्ट की कृषि भूमि पर खेती करने वाले किसान, फार्मर आईडी नहीं रखने वाले किसान, कृषि फार्म, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) एवं विश्वविद्यालय तथा मृत, दिव्यांग और अतिवृद्ध किसानों के नामिनी के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

- Install Android App -

इसके अलावा, अपनी कृषि भूमि पर प्लांटेशन करने वाले किसानों तथा वन अधिकार पट्टा, राजस्व पट्टा या फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में पात्र किसानों के लिए विशेष प्रयोजन का विकल्प भी दिया गया है।

सत्यापन के बाद होगी ई-टोकन बुकिंग

इन विकल्पों के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा तहसीलदार द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत संबंधित किसान ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक कर सकेंगे।

कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर कुमार सत्यम ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर किसानों से प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र किसानों को समय पर ई-टोकन बुक करने की सुविधा मिल सके और उर्वरक प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।