ब्रेकिंग न्यूज़ : नई दरों के निर्धारण में डीजल की कीमत 93.90 रुपये से बढ़कर 99.64 रुपये प्रति लीटर और डीईएफ की कीमत 77 रुपये से बढ़कर 91 रुपये प्रति लीटर है। ईंधन की इन बढ़ी हुई दरों के कारण वाहनों के संचालन पर होने वाले अतिरिक्त व्यय के आधार पर विभिन्न सेक्टरों की परिवहन दरों में संशोधन किया गया है।
जून से नई दरो का मिलेगा लाभ
दरों के संशोधन के लिए खाद्य विभाग द्वारा गठित विभागीय समित के द्वारा अनुमोदन के बाद उक्त दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। परिवहन व्यय की गणना निर्धारित सूत्र के अनुसार की गई है। इसमें ईंधन की खपत और दूरी के साथ खाद्यान्न परिवहन की मात्रा को भी ध्यान में रखा गया है।

