jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के बताए तरीके

हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में जिला पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल पर मंगलवार को “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने अपराधों एवं पुलिस की वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी। महिला सेल की डीएसपी अरुणा सिंह ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी।

यातायात प्रभारी वर्षा गौर ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। साइबर शाखा के आरक्षक मनोज ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, OTP फ्रॉड और सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

- Install Android App -

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

📞 जरूरी हेल्पलाइन नंबर

पुलिस सहायता: 112

महिला हेल्पलाइन: 1090

साइबर ठगी: 1930

संदेश साफ है—जागरूक युवा, सुरक्षित समाज!