jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दी श्रद्धांजलि,सायंकाल मे भी होंगे अनेक कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली| आज पूरा देश भारत के लौह पुरुष और अखंड भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर को राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने सरदार पटेल को नमन किया। केंद्र सरकार 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।

“सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद, गुजरात में हुआ था। आजादी के बाद 560 से ज्यादा रियासतों को भारत में मिलाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका थी, इसलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।”

PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर चढ़ाए फूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे और सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

- Install Android App -

X पर अपने संदेश में PM मोदी ने लिखा – “अखंड भारत के शिल्पकार और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर हृदय से नमन। उन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। माँ भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा का गहरा स्रोत है।”

इस दौरान PM मोदी ने एकता नगर में 426.71 करोड़ रुपये की 31 पर्यटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

देशभर में एकता के कार्यक्रम

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

– अमित शाह ने दिल्ली में ‘Run for Unity’ को हरी झंडी दिखाई।

– शाम को एकता नगर में ही एकता परेड का आयोजित होगा, जिसमें CAPF, राज्य पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के जवान हिस्सा लेंगे।