jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

आज भाई दूज का पर्व, बहनें करेंगी भाइयों की लंबी उम्र के लिए तिलक

हरदा। दिवाली पर्व के समापन के रूप में आज बुधवार को पूरे देश में भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसे भैया दूज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक यह पर्व आज बहनों द्वारा भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मनाया जाएगा।

यमराज और यमुना से जुड़ी है पौराणिक मान्यता

पौराणिक कथा के अनुसार मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। बहन यमुना ने उनका तिलक और आरती कर स्वागत किया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी, उसके भाई की अकाल मृत्यु नहीं होगी और उसे यम का भय नहीं रहेगा। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है। एक अन्य मान्यता के अनुसार नरकासुर वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे, तब सुभद्रा ने तिलक कर उनका स्वागत किया था।

- Install Android App -

अपराह्न काल में तिलक का शुभ मुहूर्त

आज कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दोपहर 3:53 बजे तक है। पंडितों के अनुसार तिलक का सबसे शुभ मुहूर्त अपराह्न काल में है। दिल्ली समय के अनुसार दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक तिलक किया जा सकेगा। हरदा, दमोह और मध्यप्रदेश में इसका समय दोपहर 1:16 से 3:28 बजे के आसपास रहेगा। इस दिन बहन के घर भाई का भोजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

ऐसे करें पूजन

भाई दूज पर बहनें सुबह स्नान कर चौक पर चावल से अष्टदल कमल बनाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और दीया रखकर भाई को पूर्व दिशा में बैठाया जाता है। माथे पर तिलक, अक्षत लगाकर कलावा बांधा जाता है और आरती कर भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है। अंत में भाई अपनी बहन को उपहार और आशीर्वाद देता है।