jhankar
ब्रेकिंग
बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं स्पा और होटलों से 75 विदेशी युवतियां पकडा़ईं, अभी तक एजेंटों पर नही हुई कार्रवाई बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर हंडिया बस स्टैंड से रोज गुजर रहे मिट्टी से भरे डंपर, न स्रोत का पता, न गंतव्य की जानकारी,,,, मध्य प्रदेश में आज सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर सजी मंडी, निगम टीम के सामने नारेबाजी और विरोध दुकानदार के सामने से 5 लाख का कैश बैग लेकर भागा बदमाश, बाजार में हड़कंप दिल्ली के कैफे में सहकर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार

जुकरबर्ग को Facebook के CEO पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कंपनी के कुछ शेयरहोल्डरों ने जुकरबर्ग को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने का प्रस्ताव रखा है जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है। इस प्रस्ताव में शेयरहोल्डर्स का कहना है कि कुछ हाई प्रोफाइल स्कैंडल्स पर जुकरबर्ग ने सही तरह से काम नहीं किया।

- Install Android App -

2019 में होगा फैसला
खबरों के अमुसार इलियोनिस, रोड आइलैंड और पेन्सिवेनिया से स्टेट ट्रेजरर्स एवं न्यू यॉर्क सिटी कंप्ट्रोलर स्कॉट स्ट्रिंगर ने मिलकर यह प्रस्ताव रखा है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अगले साल मई 2019 में होने वाली वार्षिक मीटिंग के दौरान वोटिंग होगी। वोटिंग के परिणामों के हिसाब से ही यह तय किया जाएगा कि जुकरबर्ग को हटाया जाए या नहीं।

जुकरबर्ग पर लगा था यह आरोप
बता दें कि कैंब्रिज ऐनालिटिका नाम की एक कंपनी ने पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फेसबुक डेटा का इस्तेमाल किया था। इसका खुलासा होने के बाद दुनियाभर में बवाल मच गया। फिर फेसबुक ने भी माना कि लगभग 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स का डेटा कैंब्रिज ऐनालिटिका का साथ शेयर किया गया। उसके बाद जुकरबर्ग को अमेरिकी संसद ने तलब किया और भारत सरकार ने भी कंपनी को नोटिस दिया।