jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Monsoon ने केरल तट पर दी दस्तक, IMD की पुष्टि का इंतजार, जानिए देशभर के मौसम का हाल

केरल। भीषण गर्मी का सामना करना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम Monsoon ने केरल तट पर दस्तक दे दी है। स्कायमेट ने यह दावा किया है, हालांकि भारतीय मौसम विभाग यानी IMD की ओर से पुष्टि होने बाकी है। इस मतलब यह है कि इस बार निर्धारित समय से दो दिन पहले ही Monsoon केरल पहुंच गया है। आमतौर पर यहां 1 जून को Monsoon की पहली बारिश होती है। IMD ने अपने पिछले अनुमान में कहा था कि इस बार Monsoon में चार से पांच दिन की देरी हो सकती है।

जानिए देशभर के मौसम का हाल –

स्कायमेट के अनुसार, केरल के तटों पर मानसून के बादल पहले से ही दिखाई देने लगे हैं। 30 मई से केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून का पहले मूसलाधार स्पेल 72 घंटों तक जारी रह सकता है। इसके चलते उत्तरी केरल के कुछ बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पानी जमा हो सकता है और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

केरल में आने के साथ मानसून की उत्तरी सीमा यानि एनएलएम का पश्चिमी सिरा तो बढ़ेगा लेकिन पूर्वी सिरा सुस्त रहेगा जिससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत पूर्वी तटों पर अभी इंतजार करना पड़ेगा।

- Install Android App -

1 जून से मुंबई में प्री-मानसून बारिश

इस बीच अरब सागर में बन रहे सिस्टम के कारण मुंबई समेत कोंकण गोवा में जल्द बारिश होगी लेकिन अभी मानसून के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। वहीं IMD का अनुमान है कि 1 जून से मुंबई में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही IMD ने मुंबई और पालघर से आसपास बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे मध्य-पूर्वी अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में यह डिप्रेशन बन सकता है। इससे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम छत्तीसगढ़ और उससे सटे भागों पर है। पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से तेलंगाना तक बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल तट से सटे अरब सागर पर है।