jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

खजुराहो सीएमओ की पत्नी को सफाई पर्यवेक्षक ने गोली मारी

छतरपुर। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की पत्नी को नगर परिषद के सफाई पर्यवेक्षक ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। छतरपुर जिला अस्पताल में उपचार के बाद सीएमओ की पत्नी को ग्वालियर रेफर किया गया है। हमले के बाद फरार आरोपित की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार सीएमओ जाबिर खान पर्यटन स्थल खजुराहो की विद्याधर कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने कार्यालय में थे, जबकि उनकी पत्नी सृष्टि खान घर में अकेली थीं। इस बीच नगर परिषद का सफाई पर्यवेक्षक बबलू पटेल किसी काम से उनके घर पहुंचा और उसने सृष्टि खान को कट्टे से गोली मार दी, जो उनके हाथ में लगी। घटना की जानकारी लगते ही सीएमओ खान तत्काल घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना से सनसनी फैल गई।

सीएमओ का खास है हमलावर

हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताते हैं कि आरोपित बबलू पटेल सीएमओ खान तथा उनकी पत्नी का खास रहा है। वह गाड़ी चलाने के साथ ही घर के अन्य काम भी करता है।

- Install Android App -

कल ही संभाला पदभार

खान ने सोमवार को ही नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ का पद्भार ग्रहण किया था। उनका 20 अप्रैल को संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग सागर कार्यालय में सहायक संचालक पद पर स्थानांतरण हो गया था। इसके खिलाफ वह हाई कोर्ट गए थे और स्थगन आदेश मिलने पर फिर से सीएमओ पद पर ज्वाइन किया था। इस अवधि में उन्होंने खजुराहो का अपना शासकीय आवास नहीं छोड़ा था।

इनका कहना है

गोली मारे जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

धर्मेद्र सिंह जोनवार, थाना प्रभारी, खजुराहो