jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

इंफाल में सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला, 1 जवान शहीद

इंफाल: मणिपुर के इंफाल शहर के नगाम्पल इलाके में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया जिसमें बल के एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है और उमेश नाम के जवान की मौत घटनास्थल पर हो गई।

- Install Android App -

इससे पहले शुक्रवार तड़के कंगपोकपी जिले में आईईडी विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के कार्यक्रम से चंद घंटे पहले हुआ था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी सीआरपीएफ कर्मियों की छोटी टुकड़ी को कंगपोकपी जिले से इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल में स्थित उनके शिविर ले जा रही थी। घायल जवान की पहचान राम रंजन के तौर पर हुई है और उन्हें क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।