jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

OnePlus की बड़ी गलती, लीक कर दिया सैकड़ों यूजर्स का पर्सनल डेटा

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। OnePlus ने अपने सैकड़ों ग्राहकों की पर्सनल डेटा लीक कर दिया है। यह कंपनी एक साल में दूसरी बार अपने यूजर्स का डेटा लीग करने को लेकर सुर्खियों में है। एक रिसर्च स्टडी के लिए अपने कुछ ग्राहकों को ईमेल भेजने के दौरान कंपनी ने सबकी ईमेल आईडी एक-दूसरे के पास भेज दी।

- Install Android App -

आमतौर पर बड़ी संख्या में ईमेल भेजते समय सबकी ईमेल आईडी को BCC के तहत लिखा जाता है। ऐसा करने से एक साथ सैकड़ों लोगों को ईमेल भेजने पर भी किसी को एक-दूसरे की ईमेल आइडी नहीं दिखाई देती है। OnePlus ने ईमेल भेजते हुए सबकी ईमेल आईडी को सीधे कॉपी और पेस्ट कर दिया।

एंड्रॉयड पुलिस के अनुसार, यह पता नहीं चला है कि कुल कितने ग्राहकों की ईमेल आइडी उजागर हुई है, लेकिन इनकी संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। पिछले साल नवंबर में कंपनी के डेटा में सेंध की खबर आई थी। इस दौरान ग्राहकों का नाम, नंबर, ईमेल और शिपिंग एड्रेस उजागर कर दिया गया था। कंपनी का कहना था कि कुछ हैकर्स ने कस्टमर ऑर्डर के पुराने डाटा में सेंध लगा दी थी। कंपनी ने स्पष्ट किया था कि पासवर्ड या कोई फाइनेंशियल डाटा हैक नहीं हुआ था। इससे पहले भी OnePlus में एक हैकिंग की खबर आई थी। तब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से करीब 40 हजार ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी लीक हुई थी। वेबसाइट के पेमेंट पेज में जोड़े गए मैलिशस कोड की वजह से ऐसा हुआ था। इस बार का डेटा लीक पिछले मामलों की तुलना में छोटा है लेकिन कंपनी को अब ज्यादा सावधान रहना होगा।