jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सतना:शहर के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को कोरोना,जबलपुर में भर्ती

दीपक खरे सतना  । अगस्त गुरुवार। सतना में कोरोना वायरस के कहर ने कोहराम मचा रखा है। जिले की लगभग हर तहसील और शहर के अधिकांश मोहल्लों तक पहुंच चुके वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। शहर के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी भी कोरोना की चपेट में आये हैं।

कृष्ण नगर में टिम्बर व्यापारी के बाद अब ऑटो पार्ट्स कारोबारी भी वायरस की चपेट में

हासिल जानकारी के मुताबिक सतना शहर के कृष्ण नगर क्षेत्र में रहने वाले टिम्बर कारोबारी के बाद अब एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटेल परिवार के टिम्बर कारोबारी को बुधवार की रात रीवा से सतना आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया था जबकि ऑटो पार्ट्स कारोबारी जबलपुर में पॉजिटिव पाए गए हैं। वे कृष्ण नगर में रहते हैं और गहिरा नाला में उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। पंजाबी समाज की जॉली फैमिली के सीनियर मेम्बर को अपनी तबियत पिछले दिनों कुछ खराब सी लगी थी जिसके बाद वे एनजीओ संचालक अपनी पत्नी और बेटे के साथ जबलपुर चले गए थे । वहां उन्होंने डॉक्टर से परामर्श लिया और जांचें करवाई। डॉक्टर ने क्लीन चिट दे दी तो जॉली परिवार के तीनों सदस्य वापस सतना लौट आए लेकिन यहां आने के बाद भी जब तबियत में सुधार नही हुआ तो निजी एम्बुलेंस से उन्हें फिर जबलपुर ले जाया गया। जबलपुर के शैल्बी हॉस्पिटल में 6 अगस्त की दोपहर आई उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस covid 19 का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

- Install Android App -

आइसोलेशन में भेजे गए,पत्नी – बेटा भी क्वारन्टीन

कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद ऑटो पार्ट्स कारोबारी को आइसोलेशन में रखा गया है । उनकी पत्नी भी अस्पताल के ही एक अन्य कमरे में क्वारन्टीन हैं जबकि बेटा होटल में है। बताया गया कि बेटे और पत्नी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

दस दिन नही निकले घर से बाहर फिर भी संक्रमित

बताया गया कि ऑटो पार्ट्स कारोबारी पिछले लगभग 10 दिनों से अपनी दुकान भी नही जा रहे थे जबकि कहीं और आना जाना भी उन्होंने पिछले कई महीनों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंद कर रखा था। घर पर भी किसी अन्य से मुलाकात नही कर रहे थे लेकिन घर मे काम करने वाले नौकरों का आना जाना जारी था। जॉली परिवार भी नही समझ पा रहा है कि इतने एहतियात के बावजूद आखिर संक्रमण ने उन्हें अपनी चपेट में कैसे ले लिया ? गौरतलब है कि अभी बुधवार को ही कृष्ण नगर ही रहने वाले टिम्बर कारोबारी – टाल संचालक पटेल परिवार के सदस्य के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।