jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

नरसिंहपुर में सीएमएचओ को हटाया, गाडरवारा में व्यापारियों का लॉकडाउन

नरसिंहपुर। जिले में बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं और कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कलेक्टर वेदप्रकाश ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमयू खान को पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ पीसी आनंद को अस्थाई रूप में सीएमएचओ का प्रभार दिया गया है। विदित हो कि डॉ खान की कार्यप्रणाली को लेकर चिकित्सकों में पहले ही रोष था। रविवार को बदहाल सेवाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने पुतला भी फूंका था।

- Install Android App -

गाडरवारा में व्यापारियों ने रखा सात दिन का लॉकडाउन

नरसिंहपुर जिले कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए गाडरवारा व्यापारी संघ ने 7 दिवसीय लॉकडाउन घोषित किया। इसके अंतर्गत सोमवार सुबह से समूचे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। झंडा चौक स्थित शहर के मुख्य बाजार में आम आदमी की चहलकदमी भी बेहद कम रही। वहीं जिलेभर में सराफा व्यापार पूरी तरह से ठप है। सराफा व्यापारी भी 7 से 10 दिन तक दुकानें बंद करने का एलान कर चुके हैं। अकेले जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां की छोटी- बड़ी 180 सराफा दुकानों में तालाबंदी है। नगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता के अनुसार रोजाना व्यापारियों को करीब 1 करोड़ के टर्नओवर का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य और संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यापारी सब कुछ सहने तैयार हैं।