मकडाई समाचार सिवनी मालवा। शहर सहित मोहल्ले की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पिछले दिनों लगातार तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। यदि भूल से वाहनों के पहिए इन गड्ढे में चले जाएं तो दुर्घटना होना तय है। बाकी समय तो ये गड्ढे नजर भी आ जाएंगे। लेकिन बारिश में यदि इनमें पानी भर गया तो स्पीड से आ रहे वाहन चालकों की जान पर भी बन जाती है। लगभग आधा फीट तक गहरे गड्ढे होने के बावजूद नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी इन गड्ढों का भराव नहीं करवा रहे हैं। सड़कों की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टालकर बच रहे हैं। बारिश में डामर उखड़ जाने से वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। बारिश में ये बेहद गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का सबब बन सकते हैं।
इन जगहों पर हैं खतरनाक गड्ढे थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास रेंज ऑफिस के सामने पुराना बस स्टैंड बनापुरा रेलवे गेट के पास सहकारी बैंक के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने सहित कई जगहों पर लगभग आधा फीट गहरा गड्ढा बन गया है। वाहन चालक सूखे मौसम में तो इस गड्ढे के आसपास से भी वाहन नहीं ले जाते हैं। लेकिन बारिश में यह पानी से भरने पर खतरनाक हो जाता है। शिवनी मालवा से बनापुरा जाने वाली मेन सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।
शहर में जो सड़कें गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे। सिवनी मालवा से बनापुरा तक 2 किलोमीटर सड़क उखड़ी सड़कें। हाल बेहाल वाहन चालकों के एकदम से आते ही ये गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। और हादसे होने का खतरा रहता है। चौराहे बुरी तरह उखड़े पड़े हैं। नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर निर्माण सामग्री रखी गई है, वह भी हटवाना जरूरी, है इससे भी हादसा होना तय है। सड़क पर भी आधा फीट तक के गड्ढे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के सामने, के यह गड्ढे बारिश होते ही भर जाते हैं। यहाँ सैकड़ों वाहन आते हैं ऐसे में बारिश में ये गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण देते हैं।
इनका कहना-
मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठोर ने कहा कि निरीक्षण करके हमने मरम्मत भी करवाई थी जल्द ही सभी जगहों के गड्ढे भरे जाएंगे।

