jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सतना जिले में वाहन पलटा, एक की मौत, 13 घायल

मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के शाह गांव के मोड़ में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित अचानक पलट गया। वाहन में सवार 14 यात्रियों में से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 100 डायल की मदद से संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। 13 घायलों में से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार यह सभी यात्री रीवा जिले के गुढ़ तहसील में स्थित अमिलिहा गांव के हैं। ये सभी रविवार सुबह रीवा से मैहर के लिए रवाना हुए थे। सभी यात्री मां शारदा के दर्शनों के लिए आ रहे थे तभी रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम शाह मोड़ में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों के द्वारा डायल- 100 में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रामपुर बाघेलान पुलिस के द्वारा सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। मृतक में एक सात वर्षीय बालक बताया रवि यादव है।