jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

कार व ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौके पर मौत तीन घायल

मकड़ाई समाचार रायगढ़। शहर से सारंगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर आज सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कार और ट्रेलर के बीच हुई इस भिड़ंत के बाद रास्ते में जाम लग गया था। राहगीरों ने आपात कालीन सेवा नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकाल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया, वहीं मृतक के शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार रायगढ़ सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिखली व रैबार के बीच कार और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर होने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार और ट्रेलर दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तो ट्रेलर विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। जिससे तीन लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है और एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराए जाने की प्रक्रिया में पूसौर पुलिस टीम जुट गई है।