jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

डंपर और कार में टक्कर में सात लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार सतना। जिले के नागौद थाना अंतर्गत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना रेरुआ मोड़ के पास घटी। जहां बोलेरो और डंपर की भीषण भिड़ंत जो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही हुई मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पन्ना जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा वापस लौट रहे थे। सभी लोग रीवा की विश्वकर्मा परिवार से थे। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं, जिन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

ग्रामीणों ने की मदद

रेरुआ मोड़ पर जैसे ही यह हादसा हुआ तो अन्य वाहन चालक रुके और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंच गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की डायल-100 टीम ने लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

- Install Android App -

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में 10 लोग सवार थे। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, साथ ही कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस हादसे की खबर पाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों मे स्थान और परिजनों को वज्रपात सहन करने एवं घयलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

डंपर बुरहानपुर का, बीमा व फिटनेस भी नहीं

इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार डंपर बुरहानपुर का बताया जा रहा है। परिवहन विभाग की साइट के अनुसार डंपर का बीमा और फिटनेस भी नहीं था। बुरहानपुर के डंपर का नागौद कनेक्शन भी सामने आ रहा है।