मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा,देव उठनी ग्यारस पर्व।बाजार में सज गईं गत्रों की दुकाने। आश्विन माह होने के कारण इस बार 4 की बजाय 5 माह बाद चातुर्मास का समापन 25 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर हो रहा है । अब पूरी तरह से मांगलिक कार्य होना शुरू हो जाएंगे । दीपावली के ग्यारहवें दिन फिर एक बार दीपावली जैसा महौल रहेगा । बुधवार को गन्ना ग्यारस धूमधाम के साथ मनाई जाएगी । एक बार फिर जमकर आतिशबाजी होगी । दीपावली की तरह बाजार गुलजार होने लगे हैं । गन्ने से सजे मंडप के नीचे भगवान शालिगराम और माता तुलसी का विवाह भक्ति भाव से कराया जाएगा । इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है । मंगलगीत के बीच महिलाएं बेर भांजी आंवला उठो देव सांवला के जय कारे लगाएंगी । गन्ना ग्यारससे दो दिन पूर्व ही बाजार में गन्नों का विक्रय शुरू हो गया था । शहर की नई सब्जी मंडी सहित अन्य जगहों पर लोग गन्ना बेच रहे हैं । इस दौरान बाजार में बेर , भाजियां , आंवला , पूजन सामग्री और गन्नों की खूब बिक्री होगी ।
ब्रेकिंग
