ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

असम: उग्रवादियों ने 5 युवकों को लाइन में खड़ा कर मारी गोली, राजनाथ ने सोनोवाल से की बात

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुखिया जिले में पांच लोगों की हत्या की घटना पर दुख व्यक्त किया है और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार को इन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस समय ये लोग एक जगह पर बैठकर लुडो खेल रहे थे। सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वह ऊपरी असम क्षेत्र में हुई इस घटना से दुखी हैं।

- Install Android App -

हिंसा के इस नासमझ कृत्य की वह घोर निंदा करते हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से इस घटना के बारे में बात की और उनसे इस घृणित हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सिंह ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के नेता अनिल परिहार और उनके भाई की निर्मम हत्या की भी निंदा की है। गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उनकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। मैंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार से घटना की जानकारी ली है। पुलिस इस घटना के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।