jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

सूत मिल में घुसा तेंदुआ, कर्मचारी पर किया हमला

मकड़ाई समाचार सनावद/खरगोन। खरगोन जिले के सनावद की अवंती सूत मिल में गुरुवार तड़के चार बजे उस समय भगदड़ मच गई जब एक तेंदुआ अचानक कर्मचारियों के सामने आ गया। कर्मचारी कुछ समझते इसके पहले उसने एक के ऊपर हमला भी कर दिया। अचानक सामने खड़े तेंदुए को देखकर पूरा स्टॉफ हतप्रभ रह गया। तेंदुआ शोर-गुल के बीच मशीनों के पीछे जा छुपा। इसके बाद सुबह 10 बजे तक तेंदुआ नहीं दिखा। मौके पर सनावद-बड़वाह की पुलिस, वन विभाग का अमला पहुंचा है। रेस्क्यू जारी है, इंदौर से विशेष टीम बुलाई है।

सूत मिल प्रबंधक धर्मेंद्र मित्तल ने बताया सुबह 4 बजे सूचना मिली की मिल के अंदर एक तेंदुआ दाखिल हो गया है। यह परिसर की पिछले हिस्से वाली वॉल को फांदकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद सूत मिल के रिंग विभाग में अफरा-तफरी मचा दी। उसी दौरान कर्मचारी कैलाश गणपति पर उसने अचानक हमला कर दिया, उसे गले में चोट आई है। अन्य एक कर्मचारी जितेंद्र बिर्ला भगदड़ में घायल हुआ है। घायल कैलाश को जिला अस्पताल रिफर किया है। गुरुवार सुबह की शिफ्ट में सूत मिल के अंदर करीब 17 कर्मचारी कार्यरत थे। कैलाश ने कहा- अचानक दिखा तेंदुआ तो सांसें तेज हो गई, कुछ समझ में नहीं आया। वह बार-बार पूछ उठाकर गुर्राने लगा। अचानक पीछे दौड़ लगाई और अगले पंजों से गर्दन पर झपट्टा मार दिया, इससे वह घायल हो गया।

रेस्क्यू के लिए बुलाई इंदौर से टीम

तेंदुए की सूचना लगते ही सूत मिल के आसपास भीड़ जमा हो गई। कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए सनावद-बड़वाह का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वन विभाग की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है। तेंदुए को पकडऩे के लिए इंदौर से भी बल बुलाया है। सुबह 10 बजे तक तेंदुआ टीम के हाथ नहीं लगा था।

- Install Android App -

जंगल से भटककर शहर में आया

नर्मदा पट्टी के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी है। यह तेंदुआ संभवत: रास्ता भटकर शहर की ओर आया होगा। वन विभाग उसे फिलहाल पकड़ने के लिए मशक्कत कर रहा है।

अफसरों ने कहा अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं

उधर वन विभाग के अफसर कह रहे हैँ सुतमिल में तेंदुआ है या अन्य कोई जानवर इसकी पुष्टि मिलने के बाद ही होगी। संभवत: जंगली केट भी हो सकती है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।