jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

बीच सड़क पर कुंडली मारे बैठा था 10 फीट लंबा अजगर, फैली दहशत

मकड़ाई समाचार जबलपुर। बीच सड़क पर कुंडली मारकर बैठे विशाल अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए। जिन्हें जल्दबाजी थी उन्होंने रास्ता बदल लिया परंतु ज्यादातर लोग वहां तमाशबीन बनकर खड़े रहे। घटना ढुढवारा गांव की है जहां सूचना पाकर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रेस्क्यू कर अजगर पर काबू पाया और बोरे में भरकर उसे जंगल में छोड़ दिया। करीब 10 फीट लंबे अजगर का वजन 30 किलोग्राम से ज्यादा रहा। बोरे में भरने के बाद अजगर को जंगल तक ले जाने में सर्प व वन्य प्राणी विशेषज्ञ दुबे को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर से भरे बोरे को लेकर रास्ते में वे दो बार गिरे परंतु उसे जंगल तक ले गए जहां खुले में विचरण करने के लिए छोड़ दिया।

घर में निकला सुकरि प्रजाति के सांप का जोड़ा 

गुजराती कॉलोनी गंगानगर में सुशील कोरी के निर्माणाधीन मकान में सांप का जोड़ा देखकर मजदूरों में भगदड़ मच गई। दोनों सांप भवन निर्माण के लिए रखी सामग्री में जा घुसे। दशहतजदा मजदूरों ने कामकाज बंद कर दिया। सर्प विशेषज्ञ दुबे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप के जोड़े पर काबू पाया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

श्वान को डसने के बाद ईंट के ढेर में छिपा कोबरा 

- Install Android App -

ग्वारीघाट निवासी कल्लू ठाकुर के घर के बरामदे में बैठे श्वान को डसने के बाद एक कोबरा ईंट के ढेर में जाकर छिप गया। सांप के डसने के बाद श्वान चिल्लाने लगा जिसके बाद घर वालों की नजर ईंट के ढेर में छिपे कोबरा पर पड़ी। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ दुबे ने कोबरा पर काबू पाया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

गमले के पास कुंडली मारे बैठी थी नागिन 

इसी प्रकार शास्त्री नगर अवनि विहार निवासी विद्युत मंडल के कर्मचारी एसके पांडे के घर नागिन ने दहशत फैला दी। नागिन घर के आंगन में गमले में लगी तुलसी के पास कुंडली मारकर बैठी थी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ दुबे ने चार फीट लंबी कोबरा नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

ट्रांसफार्मर से टकराकर घायल हुई मादा लंगूर, उपचार कर जंगल में छोड़ा 

इधर सूपाताल रामायण मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराने के कारण घायल हुई मादा लंगूर का उपचार कर सर्प व वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि लंगूर का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। रेस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार मौके पर पहुंचे।