मकड़ाई समाचार हरदा। आज पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात सूबेदार वर्षा गौर व थाना स्टाफ के द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 8750 रू. का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले, बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात एवं माल वाहनों में वाहन की बॉडी से ऊंचा माल भरे हुए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु सब्जी-मंडी एवं गुर्जर बोर्डिंग स्टेडियम एरिया में लगे अव्यवस्थित सब्जी एवं फलों के ठेलों व वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया गया। स्टेट बैंक तिराहे व टाँक चौराहे के बीच लगी दुकानों एवं फुल्की, चाट के ठेलों को सड़क से दूर लगवाया गया। घंटाघर चौराहे, शिवाजी चौक, गणेश चौक पर मार्ग की पार्किंग व्यवस्था ठीक की गई। सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई. रमेश सोलंकी, मोहन सिंह राजपूत, प्रधान- आरक्षक महेश शर्मा, आरक्षक नीरज तिवारी, होशियार सिंह एवं हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
ब्रेकिंग
