jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

चार लड़कों के साथ भागी लड़की, शादी को लेकर कन्फ्यूज, फिर ऐसे किया फैसला

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में प्रेम विवाह का एक अजीब मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के चक्कर में एक लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई और आखिर में शादी को लेकर असमंजस में पड़ गई कि आखिर शादी किससे करें। लड़की आखिर तक यह नहीं फैसला कर पा रही थी कि उसे कौन सा लड़का सबसे ज्यादा पसंद है और वह किस लड़के के साथ अपना घर बसाए। आखिर में जब लड़की कोई फैसला नहीं ले पाई तो ये पूरा मामला पंचायत तक पहुंच गया और पंचायत ने पर्ची डालकर जीवनसाथी के चुनाव कराने का फैसला लिया।

पूरे जिले में हो रही इस शादी की चर्चा

दरअसल ये मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। एक लड़की के चार लड़कों के साथ भागने की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर में लड़की का कन्‍फ्यूजन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गांव के लोगों को इकट्टा होकर पंचायत बैठाना पड़ा। फिर पर्ची डालकर शादी का फैसला किया गया।

- Install Android App -

पांच दिन पहले चार लड़कों के साथ भागी

गौरतलब है कि लड़की 5 दिन पहले चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने पहले लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा, लेकिन मामला सामने आने के बाद लड़की के परिवार वाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ लोग इस मामले को पंचायत में ले गए। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।

एक भी लड़का शादी करने को तैयार नहीं

उधर एक मुसीबत ये भी थी कि चारों लड़कों में से एक भी लड़का उससे शादी करने तैयार नहीं थे। चारों में से एक भी लड़का अपनी मर्जी से उससे शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन पंचायत के कहने पर सभी लड़कों को पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्‍वीकार करना पड़ा। गांव के पंचों ने भी 3 दिन तक बंद कमरे में इस समस्‍या पर मंत्रणा कर शादी के फैसले का यह तरीका निकाला। चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्‍चे से पर्ची उठाने को कहा गया। पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया।