ब्रेकिंग
Soyabean Price: सोयाबीन के भाव पहुंचे 5000 के करीब जाने आज के ताजा मंडी भाव Lakhpati Didi Yojana 2024: बिना ब्याज के महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन Subhadra Yojana Online Apply: उड़ीसा सरकार महिलाओं को देगी 50,000, ऐसे करें आवेदन अगले 3 से 4 महीने में बंद हो सकती है मांझी लाडकी बहिन योजना, महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, देखे पूरी ख... Maiya Samman Yojana 3rd Kist: तीसरी किस्त कब मिलेगी और कैसे करें स्टेटस चेक? जानें पूरी जानकारी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना पात्रता और लाभ, कैसे मिलेगा ₹1500 हर महीने? PM Awas Yojana 2nd List : पीएम आवास योजना की दूसरी लिस्ट में जल्दी देखे अपना नाम, मिलेंगे 1.20 लाख र... वियतनाम में मिस्टर एंड मिस इंटरनेशनल सेलिब्रेटी कांपीटिशन में पहुंची शहर की मॉडल - 40 देशों के प्रति... हंडिया: आँगन मे खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की बाल्टी मे डूबने से हुई मौत। देवास: लापता महिला व उसकी तीन साल की बेटी का शव कुएं में मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुट...

एनटीपीसी ने केक काटकर मनाया विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सुनील पटल्या बैडिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर एनटीपीसी खरगोन आरएंडआर विभाग ने नारीत्व के विचार का जश्न मनाया। आर एंड आर कार्यकारी प्रखर शर्मा ने महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाने की आवश्यकता के बारे में साझा करके सत्र की शुरुआत की। मासिक स्वच्छता पर एक सत्र स्पर्श हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। सुश्री प्रतिभा ने प्रस्तुति के माध्यम से मासिक स्वच्छता के महत्व को साझा किया। तत्पश्चात सामुदायिक महिलाओं के लिए लिज्जत पापड़ के सफल मॉडल पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर जीएम इलेक्ट्रिकल मेनेजमेंट मंजीत सिंह छाबड़ा ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जनाकारी दी। श्रीमति अंजू सिंह ने आज के समय में महिला समुदाय के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रेरक शब्द साझा किए। एजीएम एमके सुथार ने महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए उनको प्रोसाहित किया। कार्यक्रम में आरएंडआर विभाग के कार्यकारी बालकिशन थोरट, श्रीमाती प्रेमलता ने महिला शक्तिकरण पर अपने विचार भी साझा किये। कार्यक्रम में शक्ति और उन्नति स्वयं-सहायता समूह को उपहार दिया गया। एनटीपीसी खरगोन में महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत एनटीपीसी खरगोन की महिला कर्मचारियों को गुलाब के फूल के साथ बधाई देने के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर महिला कर्मचारियों के बीच बातचीत की गई। एनटीपीसी के अधिकारी उपस्थित रहे। सीजीएम एम.के.सिंह ने आभार व्यक्त किया।