मकड़ाई समाचार छिपानेर। बिजली नहीं मिलने से किसान हो रहे हैं परेशान ग्राम लछोरा, भवरास, तजपुरा के किसान परेशान होकर विद्युत विद्युत सबस्टेशन करताना जहां किसानों ने अपनी नाराजगी जताई। करताना विद्युत सबस्टेशन जे ई महेंद्र सिंह किसानों को मात्र 6 घंटे बिजली मिल रही है। इसके पश्चात गांव की घरेलू बिजली भी दिन में नहीं दे रहे हैं। किसानों छिपानेर पावर हाउस पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्म रखने बात कही किसान छोटू पटेल गुर्जर ने बताया कि अगर इसी इसी तरह बिजली मिली 2 किसान के खड़े मूंग हरे सूख जाएंगे। किसान इस तरह परेशान होंगे यह उम्मीद नहीं करी थी। किसानों ने आज की कंडीशन में छिपानेर पावर हाउस पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने की आवश्यकता है, नहीं रखा गया तो किसान के मुंह सूख जाएंगे।
नहीं किसानों को संतुष्ट करने के लिए ने 9 घंटा थ्री फेस बिजली देने का आश्वासन दिया है। और गांव के लिए सिंगल फेस 24 घंटा बिजली देने का आश्वासन दिया है। सरकार का नियम के अनुसार किसानों को 10 घंटा थ्री फेस बिजली मिलना चाहिए और 24 घंटा गांव की बिजली मिलना चाहिए। लेकिन अचानक फिटर पर लोड इतना बढ़ गया है। जिसके कारण यह बिजली नहीं मिलने की परेशानी आ रही है। किसानों का कहना है अगर उन्हें उनके हिस्से की बिजली नहीं मिली तो वह झरना आंदोलन करेंगे। किसान समाजसेवी छोटू पटेल गुर्जर, गोविंद सिंह राजपूत, बलराम पटेल, जगदीश राजपूत, सचिन गुर्जर, राम करवाल, गोवर्धन राजपूत, संजू गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, सनी राजपूत, सुरेंद्र गौर, सुदामा, दुर्गेश ग्रामों के सैकड़ों किसान करताना पावर हाउस पहुंचे थे।

