jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

हबीबगंज इलाके में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, भाई ने किया शव लेने से इंकार

मकड़ाई समाचार भोपाल। हबीबगंज के कान्हा टावर के पीछे रेलवे लाइन पर ईश्वर नगर निवासी 32 साल के अनूप सिंह का शव पुलिस को क्षति-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने उसके परिजनों से बात की तो उसकी पत्नी ने गर्भवती होने के कारण बैतूल से आने में असमर्थता जताई। इसके अलावा उसके भाई ने मृतक से किसी भी प्रकार से कोई रिश्ता न होने की बात कहते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। बाद में हबीबगंज थाने के दो सब इंस्पेक्टर ने एक किमी तक उसका शव एक चादर में लपेटकर लोगों सहयोग से बाहर निकाला और सुरक्षित हमीदिया अस्पताल की मर्च्‍युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Install Android App -

हबीबगंज पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से एक युवक की कान्‍हा टावर के पीछे अप-डाउन ट्रैक पर रेल से कटकर मौत की सूचना प्राप्त हुइ। इस पर थाने से सब इंस्पेक्टर अमित भदौरिया और सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह को मौके पर भेजा गया। जहां पर नाले से उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अनूप सिंह के रूप में हुई। लोगों की मदद से वे करीब एक किमी तक पैदल उसका शव लेकर आए। रास्ता काफी खराब होने के कारण दोनों सब इंस्पेक्टर को काफी परेशानी हुई। ग्राम भाऊखेड़ा तहसील आष्टा जिला सीहोर में रहने वाले मृतक के बडे भाई अजाब सिहं से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वह छोटे भाई की खराब आदतों की वजह से बहुत पहले ही उससे रिश्‍ता खत्‍म कर चुका है। यह कहते हुए उसने शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक की पत्‍नी गर्भवती है और इस वक्‍त बैतूल में है। सूचना मिलने पर उसने तुरंत आने में असमर्थता जताई। इसके बाद युवक के शव को मर्च्‍युरी में रखवा दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी दोनों उपनिरीक्षकों के काम की प्रशंसा की है।