jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

रेत के ओवरलोड डम्फर व उनकी अनियंत्रित गति को रोके नही तो करेंगे आंदोलन :- डॉ. दोगने

मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर रेत के ओवरलोड डम्फर व उनकी अनियंत्रित गति रोकने की मांग कि गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले व शहर के मुख्य मार्गो से रेत के ओवरलोड डम्फर अनियंत्रित गति से दौड़ रहे है। जिससे जिले में हादसे हो रहे है व लोगो की जान भी जा रही है। इन पर प्रशासनिक नियंत्रण बिल्कुल भी नही दिख रहा है एवं जनता आक्रोशित हो रही है। यदि उक्त स्थिति को सुधारा नही गया तो हमें आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जबाबदारी स्वयं प्रशासन की होगी। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि ओवरलोड़ डम्फरों पर कार्यवाही करे एवं उनकी गति को नियंत्रित करावे, जिससे हादसे एवं जनहानि न हो व कानून व्यवस्था कि स्थिति न बिगड़े इस पर विशेष ध्यान देने का कष्ट करे।