मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि मंगलवार 22 जून को कुल 1004 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 02 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 1002 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव रिपोर्ट में उम्र 22 वर्ष महिला धुरपन, उम्र 27 वर्ष महिला टिमरनी शामिल है।
मंगलवार को 700 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 115599 में से 114899 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 700 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 09 है, 4894 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आज 22 जून 2021 को फीवर क्लीनिक में 1004 मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि आज 22 जून 2021 को भोपाल टिमरनी, खिरकिया, हरदा एवं होम आईसोलेशन से कुल 03 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे।

