ब्रेकिंग
किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट...

दो महिलाओं को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया दुष्कर्म, जीजा भी था शामिल

हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जो सरेआम वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। हरियाणा के हिसार से दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां दो महिलाओं को बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। पहले मामले में यूपी के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह हाल में हिसार जिले में रह रही है। पीड़िता ने हिसार महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है कि एक दिन वह अपनी बहन के घर गई हुई थी, जहां उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोन से उसकी अश्लील फोटो भी ले ली।

पूरी घटना के बारे में पीड़िता ने अपनी बहन को बताया, जिस पर उसके जीजा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद एक युवक ने उसे धोखे से अपने घर में बुलाकर नशीला पेय दिया और तीन युवकों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जहां उसने दो दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह पीड़िता वहां से जान बचाकर निकली। जिसके बाद पीड़िता अपने गांव वापस चली गई। जहां उसने हिसार पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साथ 13 लोगों ने किया गैंगरेप-

- Install Android App -

वहीं दूसरे मामले में एक महिला ने 13 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी बदमाश किस्म के लोग है। जिन्होंने कुछ दिन पहले उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर उसने अपने पति को पूरी बात बताई तो आरोपियों ने पति के साथ भी मारपीट की।

शादी का किया झुठा नाटक

जिसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद उन्होंने उसे अगवा कर लिया और कहीं दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। वहीं इसकी पूरी वीडियो भी बनाई। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की थी। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ झुठी शादी रचाई। महिला ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।