jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

पढ़ाई छोड़ कर आम बेच रही थी बच्ची, 12 आम के मिले 1.2 लाख रुपए, अब पढ़ाई शुरु

झारखंड में जमशेदपुर की रहने वाली 11 वर्षीय तुलसी कुमारी को ऑनलाइन कक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत थी। पैसे नहीं होने के कारण वह मोबाइल नहीं खरीद पा रही थी। इस लिए हर दिन सुबह सड़क किनारे आम बेचती थी। इस बीच अचानक उसकी किस्मत बदल गई। तुलसी के साथ ऐसा कुछ हुआ जो उसने सपने में भी सोचा नहीं था। दरअसल मुंबई के एक बिजनेसमैन ने बच्ची से सवा लाख रुपए में आम खरीद लिए।

क्या है मामला?

- Install Android App -

वैलुएबल एडुटेमनेर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक अमेया हेते तुलसी के पास आम खरीदने के लिए रुके थे। बातचीत में उन्हें पता चला कि बच्ची स्मार्टफोन नहीं होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रही है। इस कारण रोजाना सड़क किनारे आम बेचने बैठती है। अमेया ने बच्ची को फोन देने का निर्णय लिया। वह 12 आम खरीद लिए। उन्होंने हर मैंगो की कीमत 10 हजार रुपए के हिसाब से 1.2 लाख रुपए दिए। वहीं पूरे साल का रिचार्ज करवा दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में तुलसी कुमारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घर की स्थिति खराब थी। परिजनों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्टफोन दिलाने के पैसे नहीं थे। तुलसी ने कहा कि मैं एक मोबाइल खरीदना चाहती थी। आम बेचकर जो कुछ कमाते थे, वो राशन खरीदने में खर्च हो जाते। एक अंकल ने मुझसे दस हजार में प्रत्येक 12 मैंगो खरीद लिए। तुलसी की माता पद्मिनी देवी ने बताया कि मोबाइल खरीद लिया है। वहीं आगे की पढ़ाई के लिए 80 हजार रुपए बैंक में जमा कर दिए हैं।