jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी

पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर एवं जिला प्रशासन हरदा के संयुक्त तत्वावधान में पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और योजना का लाभ लेकर उद्यमिता को बढ़ावा देने, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर से सहायक निदेशक गौरव गोयल एवं विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र हरदा से महाप्रबंधक नेहा चौहान, भारतीय डाक विभाग से अरविंद जोशी, शासकीय आईटीआई रतलाम से उदय प्रताप सिंह, एनएसडीसी से धर्मेंद्र, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से चंद्रकांत अपनी टीम के साथ एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य अभिरुचि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत 135 से अधिक हितग्राहियों ने भाग लिया। अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, कौशल विकास, लोन प्रक्रिया और विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं एक्सपोर्ट के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक विभाग द्वारा हितग्राहियों के निःशुल्क बचत खाते खोले गए एवं उन्हें क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से योजना के संबंध में फीडबैक भी लिया गया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक निदेशक गौरव गोयल द्वारा एवं संचालन विकास द्वारा किया गया। अंत में सभी लाभार्थियों को गुरूवार को आयोजित होने वाली विश्वकर्मा जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।