jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी

जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हरदा : किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला हरदा द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा कृषकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार जैविक हाट बाजार एवं प्राकृतिक खेती का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को आयोजित हाट बाजार में जिले के 05 कृषकों ने जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। बाजार में 35 विजिटर्स एवं कस्टमर्स ने सहभागिता कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा उत्पादों की खरीदी भी की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के 07 अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

- Install Android App -

जैविक हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना, कृषकों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन से कृषकों को अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को स्थानीय कृषकों से गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद खरीदने की सुविधा उपलब्ध हो रही है।