24 कोच के प्लेटफॉर्म विस्तार का आश्वासन
बानापुरा में रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेनें डीआरएम पंकज त्यागी ने दिए सुधार के निर्देश
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। बानापुरा में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर भोपाल रेल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं रेल रोको अभियान के सदस्यों ने स्टेशन की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा की चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज,
प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने, तत्काल टिकट में आ रही परेशानी, आरपीएफ जीआरपी चौकी की पुनः स्थापना, स्टेशन प्रवेश द्वार पर बने गड्ढे को भरने तथा ऑटो सुविधा शुरू करने की मांग रखी गई।टिकट व्यवस्था को लेकर बताया गया कि अब आधार कार्ड के आधार पर पहले स्वयं की, दूसरे नंबर पर परिवार की और तीसरे नंबर पर अन्य लोगों की टिकट जारी की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआरएम पंकज त्यागी ने एक प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, इसके बाद दूसरे प्लेटफॉर्म का कार्य भी किया जाएगा। कार्य पूरा होने पर 24 डिब्बों की पूरी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो सकेगी।
जनरल टिकट के लिए नई मशीन लगाने और तत्काल टिकट व्यवस्था में सुधार का भी आश्वासन दिया। ट्रेन स्टॉपेज की मांग पर भी उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, पार्षदगण, शहर के नागरिक एवं रेल रोको अभियान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

