jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़|जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एसके मालवीय द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर जनपद पंचायत जतारा की ग्राम पंचायत खरबम्हौरी सचिव  रविन्द्र सिंह घोष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में घोष का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जतारा नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।  ज्ञातव्य है कि संयुक्त कलेक्टर सीपी पटेल द्वारा एक जुलाई को ग्राम पंचायत खरबम्हौरी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों की शिकायतों का पंजी में दर्ज किया गया, लेकिन लोगों द्वारा सामूहिक रूप से पदस्थ सचिव के विरूद्ध शिकायत की गई कि सचिव कभी ग्राम पंचायत नहीं आते जिसकी पुष्टि भ्रमण के दौरान भी हुई है। पूर्व से कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद भी सचिव ग्राम पंचायत नहीं आए। इस कारण सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का लेख किया गया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा कार्यवाही करते हुये सचिव श्री घोष के ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं होने, शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर निलंबित किया गया है।