jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

हरदा जिले के जन्मदिन पर जय महाराणा समूह द्वारा संपन्न हुआ कांकरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा।रक्तदान एक महादान है,इसी के तारतम्य में मंगलवार को हरदा जिले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत,हरदा के तत्वावधान में हरदा जिले के ग्राम कांकरिया में श्री राम मंदिर में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक समूह के रक्तमित्र संचालक परमानन्द बघेल व समूह के सदस्यों के प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि आप भी रक्तदान करके किसी की रग रग में दौड़ सकते हैं और पीड़ित व्यक्ति की जान बचाकर उसके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ा सकते हैं।

- Install Android App -

शिविर के संचालक परमानन्द बघेल द्वारा बताया कि इस शिविर में रक्तवीर अनुराग बघेल प्रबंधक सेवा सहकारी समिति बारंगा,दिलीप बघेल,दिनेश बघेल, बोंडग़ांव,,विजय शर्मा,आदेश शर्मा, दुगेश बघेल,प्रेमनारायण विश्वकर्मा ललित बघेल,अजय बघेल,शुभम जायसवाल,नितिन अंजने,लोकेश विश्नोई,दीपक बघेल व रूपेश दुबे द्वारा 19 रक्त मित्रों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सोहन विश्नोई,भूषण बघेल, राज बघेल,जगदीश बघेल ने शिविर में सहयोग किया। उक्त रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय हरदा ब्लड बैंक के डॉ.मोहम्मद अली,मुक्ता जैन,पीयूष धनगर,सीमा नागले,कामाक्षी डोडे, पवन धनगर,अश्विन दुधे मेडिकल स्टॉप के सहयोग से सम्पन्न हुआ। मौके पर 19 रक्त वीरों द्वारा 19 यूनिट रक्तदान किया गया और सभी 19 रक्तवीरों को मौके पर रक्तवीर प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।