हंडिया स्थित गौशाला को शीघ्र चालू करने हेतु बजरंग सेना एवं गौ सेवकों ने दिया मंत्री श्री पटेल को ज्ञापन
मकड़ाई समाचार हंडिया।हंडिया स्थित तेली की सराय के सामने निर्माणाधीन गौशाला का कार्य कछुआ गति से चल रहा है जिसके चलते काफी लंबे समय के बाद भी गौशाला अपूर्ण है जिसके चलते किसानों सहित हंडिया के ग्रामीणों को भी गोवंश पूरे चौक चौराहों सहित मुख्य सड़कों पर दिन रात बैठे रहने से वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं वाहन चालक सहित गोवंश भी दुर्घटना के शिकार आए दिन हो रहे हैं ऐसे में गौशाला को शीघ्र चालू करना प्राथमिकता से होना चाहिए इस संबंध में शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को करुणाधाम आश्रम से आते समय खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने बजरंग सेना एवं गौ सेवकों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।
